Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी पहुंचे IG किरण एस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार पर गोला गोकर्णनाथ में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ...और पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी पहुंचे IG किरण एस।

    सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी पहुंचे IG किरण एस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। सावन के पहले सोमवार पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस ने सोमवार को शिव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    उनके साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान आईजी ने मंदिर के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी की समीक्षा की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को परखा और अधिकारियों से श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली।

    आईजी ने नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला से भी साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सावन मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा गोकर्णनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

    निरीक्षण के दौरान जलाभिषेक के लिए बनाई गई कतार व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, मेडिकल कैंप, पार्किंग स्थल और यातायात प्रबंधन का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए।

    उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ बाबा के दर्शन कर सकें।

    यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार को कानपुर में बाबा आनंदेश्वर के दर्शन को उमड़े भक्त, उफनाती गंगा की जलधारा में लगाई डुबकी

    खबरें और भी