लखीमपुर के यात्रियों का खत्म हुआ सालों का इंतजार, नई ट्रेन चलने से दिल्ली की राह हुई आसान
लखीमपुर खीरी के निवासियों का कासगंज तक नियमित ट्रेन सेवा का इंतजार खत्म हुआ, जिससे बरेली और दिल्ली तक का सफर आसान और किफायती हो गया है। ऐशबाग-मैलानी र ...और पढ़ें

बरेली व कासगंज होकर दिल्ली की राह हुई आसान।
HighLights
लखीमपुर से कासगंज तक नियमित ट्रेन सेवा शुरू।
दिल्ली, बरेली यात्रा अब अधिक सुविधाजनक और सस्ती।
व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा।
संवादसूत्र, लखीमपुर। आखिरकार आज वह दिन आ ही गया, जिसका जिलेवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सोमवार यानि आज ऐशबाग मैलानी रेलखंड पर कासगंज तक नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से जिलेवासियों का बरेली एवं कासगंज के रास्ते दिल्ली तक का सफर करना आसान हो गया है। जिले के मुसाफिर कम किराए में आरामदायक यात्रा कर सकेगें।
कासगंज ऐशबाग 15312 एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से जिलेवासी पीलीभीत, बरेली जंक्शन के रास्ते कासगंज तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा कर सकेगें।
बता दें कि ब्राडगेज होने के बाद से जिलेवासी ही नहीं जनप्रतिनिधि से लेकर सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोग ऐशबाग से लेकर बरेली तक के लिए सीधी ट्रेन की मांग करते आ रहे थे।
ऐसे में इस ट्रेन के संचालन से व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं चिकित्सा को लेकर यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे पर्यटन एवं स्थानीय कारोबार को भी नई गति मिलेगी।
- कासगंज से ऐशबाग की दूरी- 422 किमी.
- कासगंज से ऐशबाग पहुंचने में लगने वाला समय- 08:40 घंटे
- ट्रेन में कोच- 16
- औसतन स्पीड-49 किमी. पर घंटा
समय सारिणी जारी
कासगंज से सुबह 04:20 पर चलकर 09:20 पर मैलानी, 09:48 पर गोला, 10:24 पर लखीमपुर आकर दोपहर एक बजे ऐशबाग पहुंचेगी। पुन: दो बजे ऐशबाग से चलकर 16:08 पर लखीमपुर,16:38 पर गोला, 17:15 पर मैलानी, 20:07 पर बरेली व 22:40 पर कासगंज पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का भी बदला समय
सोमवार यानि आज से यह ट्रेनें अपने बदले हुए समय पर चलेगीं। डालीगंज से मैलानी जाने वाली 55084 पैसेंजर ट्रेन 11:51 की जगह 11:23 पर, और गोमतीनगर पीलीभीत 55086 पैसेंजर ट्रेन 10:29 की जगह 10:39 पर और पीलीभीत से डालीगंज 55085 पैसेंजर ट्रेन 21:06 की जगह 21:58 पर लखीमपुर आएगी। इसी तरह डालीगंज मैलानी 55088 पैसेंजर 21:44 की जगह 21:35 पर लखीमपुर आएगी।