Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में जनगणना के लिए टीम और एक्शन प्लान तैयार, 22 से घरों की आउंटिंग के लिए पहुंचेंगे प्रगणक

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:13 PM (IST)

    लखीमपुर के धौरहरा में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए 1244 प्रगणक और पर्यवेक्षकों की टीम तैयार है। 22 मई से घरों की सूचीकरण और आवास गणना का कार्य शुरू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, धौरहरा (लखीमपुर)। जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए तहसील में 1244 प्रगणक और पर्यवेक्षकों की टीम तैयार हो गई है। सोमवार इनके 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। 22 मई से सभी प्रगणक पहले चरण में घरों का सूचीकरण और आवास गणना करने में लगेंगे। यह चरण 20 जून तक चलेगा। इससे पहले सात से 21 मई तक स्वगणना का समय होगा।

    तहसीलदार आदित्य विशाल के अनुसार तहसील क्षेत्र को जनगणना के लिए 995 प्रगणना ब्लाक बना कर विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लाक में एक प्रगणक और प्रति छह प्रगणना ब्लाक पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति रहेगी।

    तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक प्रगणना ब्लाक में 150 परिवार और 800 तक की आबादी शामिल है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 20 अप्रैल से चार मई तक चले प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के 19 प्रशिक्षकों ने पांच तीन दिवसीय बैच में प्रशिक्षण देकर जनगणना टीम को तैयार किया है। इसके लिए बने कंट्रोल रूम के प्रभारी रामेंद्र अवस्थी और जितेंद्र दीक्षित थे।

    सात मई से स्वगणना में लगेंगी आठ टीमें

    तहसीलदार ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के अनुसार आठ टीमें बनाई गई हैं जो सात से 21 मई तक क्षेत्र के संभ्रांत परिवारों में जाकर उनकी स्वगणना कराएंगी। इससे स्वगणना के लिए प्रोत्साहन के साथ देश की पहली डिजिटल जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार भी होगा। टीम में नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार, सह नोडल राजस्व निरीक्षक, फील्ड ट्रेनर और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल होंगे।