लखीमपुर में गैंगस्टर विक्की नेपाली का घर कुर्क, तस्करी से खड़ा किया था 40.30 लाख का मकान
लखीमपुर खीरी पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर ब्राउन शुगर तस्कर विक्की नेपाली की 40.30 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। पलियाकलां में उसके मकान ...और पढ़ें
-1774185582509_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवादसूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर के मामले में आरोपित की अवैध रुप से अर्जित की गई 40.30 लाख की अचल संपत्ति (मकान) को कुर्क कर लिया है और उसे सील कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ब्राउन शुगर के बड़े तस्कर विक्की नेपाली के खिलाफ की है। उसके विरुद्ध पहले से भी कई मामले चल रहे हैं।
कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले पटिहन रोड स्थित थारूपुरवा निवासी विक्की नेपाली को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ गैैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई ती। गैैंगेस्टर के मामले में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आरोपित विक्की नेपाली की चल अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
मकान की कीमत 40.30 लाख आंकी
जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 22 मार्च को मुहल्ला थारूपुरवा स्थित विक्की नेपाली के मकान को तहसीलदार ज्योति और अन्य राजस्व तथा पुलिस कर्मियों के साथ कुर्क कर लिया और उसे सील कर कब्जे में ले लिया है। कुर्क किए गए मकान की कीमत 40.30 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विक्की नेपाली ब्राउन शुगर का बहुत बड़ा तस्कर है। उसका नेटवर्क जिले के साथ साथ नेपाल में भी है।
वह बाहर से ब्राउन शुगर लाकर नेपाल के लिए तस्करी का काम करता था और उसी के जरिए अवैध रुप से संपत्ति अर्जित की थी जिसे डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि विक्की नेपाली के जिस मकान को कुर्क किया गया है उसकी कीमत लगभग 40.30 लाख रुपये है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि विक्की नेपाली ब्राउन शुगर की तस्कर व गैंग लीटर कैलाश कौर का साथी है और उसी के साथ मिलकर तस्करी का काम करता रहा है। विक्की नेपाली कैलाश कौर गैैंग का सक्रिय सदस्य है।