खेत में काम कर रहा युवक अचानक बना अजगर का शिकार, गर्दन और पैरों को जकड़ा; खौफनाक Video वायरल
लखीमपुर खीरी के निघासन में खेत में घास काट रहे युवक पर अजगर ने हमला कर उसे जकड़ लिया। युवक ...और पढ़ें
HighLights
युवक मुनेश पर खेत में घास काटते समय अजगर का हमला।
अजगर से जकड़े होने के बावजूद युवक ने हिम्मत नहीं हारी।
ग्रामीणों ने मिलकर युवक को अजगर के चंगुल से सुरक्षित निकाला।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। खेत में घास काटने गए एक युवक पर अचानक अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने युवक को जकड़ लिया। युवक ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह अजगर समेत पास में काम कर रहे लोगों तक पहुंच गया।
युवक को अजगर से घिरा देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह अजगर से युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। निघासन के गांधीनगर नई बस्ती गांव का बताया जा रहा है।
गांव निवासी मुनेश खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान घास के बीच छिपे बैठे अजगर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें जकड़ लिया। अचानक हुए हमले से मुनेश घबरा गए। लेकिन उन्होंने हिम्मत बनाए रखी।
घटना का वीडियो वायरल
बताया गया कि अजगर की पकड़ में होने के बावजूद मुनेश किसी तरह पास में ही खेत में काम कर रहे लोगों तक पहुंच गए। उन्हें अजगर के साथ देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रयास कर युवक को अजगर के चंगुल से छुड़ाया।
अजगर से मुक्त होने के बाद मुनेश ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब चार दिन पुराना है, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद चर्चा में आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में खेतों और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ गई है।
