लखीमपुर में घर में घुसकर युवती के भाई को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी; इलाके में तनाव
लखीमपुर के दुलही गांव में इदरीश ने एक युवती के भाई को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। युवती ...और पढ़ें
-1781602515663_v-1789720036566_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवती के भाई को गोली मारकर खुदकुशी।
आरोपी इदरीश पर युवती को भगाने का आरोप।
दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पढ़ुआ के दुलही गांव निवासी इदरीश ने शुक्रवार सुबह एक युवती के घर में घुसकर उसके भाई को गोली मार दी, और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आरोपित मुस्लिम और युवती वाल्मीकि समाज की है। बताया जाता है कि इसरीश पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप था।
इसी रंजिश के तहत इदरीश शुक्रवार सुबह युवती के घर पहुंचा और विवाद होने पर पहले युवती के भाई को गोली मार दी और उसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के घर गांव में आमने सामने है।
मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनाव है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ITI गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने आत्महत्या की, फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट नहीं मिला
