लखीमपुर के शिवपुरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, झगड़े में महिला की मौत
लखीमपुर खीरी के शिवपुरी गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और पथराव में एक महिला सदाप्यारी की ...और पढ़ें

HighLights
लखीमपुर के शिवपुरी गांव में रास्ते के पुराने विवाद पर झगड़ा।
दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पथराव हुआ।
हिंसक झड़प में एक महिला सदाप्यारी की मौत।
संवादसूत्र, गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी डंडों में घायल महिला की मौत हो गई। गांव शिवपुरी में रास्ते के पुराने विवाद ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई लाठी डंडों और पथराव में कई लोग घायल हो गए ,जबकि एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चल रहा विवाद कोर्ट में विचाराधीन भी बताया जा रहा है।
शुक्रवार को एक पक्ष द्वारा रास्ते पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था , जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए । इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले ,जिसमें लगभग 55 वर्षीय सदाप्यारी पत्नी बंधा लाल ,बाबूराम और दूसरे पक्ष से शशि देवी घायल हो गए ।
घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
घायलों को उपचार के लिए बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सक ने सदाप्यारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और महिला के शव को विधिक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, पुराने रास्ते को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की छानबीन की जाए। महिला पहले से बीमार बताई जा रही थी घटना के बाद महिला के शरीर पर कोई भी चोट के जाहिरा निशान नहीं थे।