विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक 

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:50 AM (IST)

लखीमपुर खीरी के कुंभी में 3,080 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

गन्ने से प्लास्टिक बनाने वाला देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू।

गन्ने से प्लास्टिक बनाने वाला देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू।

HighLights

  1. कुंभी में 3,080 करोड़ का बायोप्लास्टिक प्लांट स्थापित।

  2. गन्ने से बनेगा पर्यावरण-अनुकूल पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA)।

  3. क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विकास शुक्ला, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। कुंभी में करीब 3,080 करोड़ रुपये की लागत से बायोप्लास्टिक प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। प्लांट करीब 135 एकड़ में बन रहा है।

इसके आसपास परिवहन, माल ढुलाई, निर्माण, रखरखाव और सेवा क्षेत्र से जुड़े कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। देश का इकलौता पीएलए प्लांट होने के कारण प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में कई दर्जन फैक्ट्रियां लगने का अनुमान है।

कुंभी चीनी मिल में लग रहा यह प्लांट गन्ने, चीनी और शीरे से पर्यावरण-अनुकूल प्लास्टिक के दाने बनाएगा। उत्पादन में गन्ने का रस, शीरा और खोई कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होंगे। गन्ने की शर्करा के किण्वन से लैक्टिक एसिड बनेगा, जिसे लैक्टाइड और फिर बेल्जियम से लाए गए साइकिलाइजेशन रिएक्टर की मदद से पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) में बदला जाएगा।

शुरुआती दौर में रोजाना करीब 80 हजार टन उत्पादन का अनुमान है। इससे प्लेट, कप, गिलास, चम्मच, कांटे, कैरी बैग और बोतलें बनाई जा सकेंगी। अनुकूल परिस्थितियों में ये उत्पाद तीन से छह महीने में मिट्टी में गलकर खाद बन सकते हैं।

यूनिट हेड डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि नौकरी के इच्छुक बलरामपुर चीनी मिल्स के कैरियर पेज पर रिक्तियां देखकर आनलाइन बायोडाटा जमा कर सकते हैं।

तहसीलदार अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, प्लांट के साथ करीब 200 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। यूपीसीडा अब तक 250 से अधिक किसानों की 130 एकड़ भूमि के करीब 100 बैनामे करा चुका है। इसके अलावा 8.7 एकड़ ग्राम समाज की भूमि है। शेष भूमि जल्द अधिग्रहित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कुंभी चीनी मिल पहुंचते ही 308 पहियों वाले ट्रक का हुआ भव्य स्वागत, स्थापित होगा एशिया का पहला बायो प्लास्टिक प्लांट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।