लखीमपुर : पुलिस मुठभेड़ में गो हत्या के आरोपित के पैर में लगी गोली, एनकाउंटर में दो बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर के मोहम्मदी में पुलिस मुठभेड़ में गो हत्या के दो वांछित आरोपी अब्दुल माबूद और मोहम्मद रिजवान गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान अब्दुल माबूद के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मोहम्मदी में पुलिस ने गो हत्या के वांछितों को घेरा।
मुठभेड़ में एक आरोपी अब्दुल माबूद के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने अवैध हथियार और गो हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया।
संवाद सूत्र, मोहम्मदी(लखीमपुर)। सीओ अरूण कुमार सिंह के निर्देशन मे पुलिस ने मुठभेड़ में गो हत्या के दो वांछितो को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपित के पैर मे गोली लग गई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गो हत्या के वांछित आरोपितों को गिरफ्तार करने ग्राम जैती मे घेराबंदी की।
जहां पुलिस ने मुठभेड़ में एक अवैध तंमचा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त तीन चाकू, एक कुल्हाड़ी व एक लकड़ी का ठीहा(आला कत्ल), एक बाइक बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित आरोपित अब्दुल माबूद नि0 ग्राम रसूलपुर थाना मोहम्मदी और उसके साथी क्षेत्र में मौजूद हैं।
रास्ते पर पकड़ने का किया प्रयास
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अब्दुल माबूद व उसके साथी को पुवाया मार्ग से ग्राम भंगेली जाने वाले रास्ते पर पकड़ने का प्रयास किया गया। आरोपितों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे चलाई गई गोली से अब्दुल माबूद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मोहम्मद रिजवान को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तंमचा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त तीन चाक, एक कुल्हाड़ी व एक लकड़ी का ठीहा(आला कत्ल), एक बाइक बरामद की है। पकडे गए आरोपित अब्दुल माबूद पर दस तथा मोहम्मद रिजवान पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें और भी
वहीं, गिरफ्तार करने वाली टीम मे कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामलखन, दारोगा धनंजय शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, अम्बरीश शुक्ला, संदीप कुमार, हुकुम सिंह, यूसुफ खां, शशि कपूर, हसनैन रजा, संदीप कुमार, गौरव सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।