विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में प्रेमिका की धमकी के बाद लापता हुआ युवक, पुल पर मिली साइकिल व चप्पल

Published: Sun, 06 Sep 2026 05:19 AM (IST)

लखीमपुर के खमरिया में ऐरा पुल पर एक युवक की साइकिल, मोबाइल नंबर वाली पर्ची और चप्पल मिलने के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. खमरिया में ऐरा पुल पर मिली युवक की साइकिल।

  2. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे परिजन।

  3. गोताखोर न बुलाने पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।

संवादसूत्र, खमरिया (लखीमपुर)। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाइवे के ऐरा पुल पर शनिवार सुबह एक साइकिल, मोबाइल नंबर लिखी पर्ची व चप्पल मिलने से खलबली मच गई। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने लावारिश सामान मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया तो पुल पर मिला सामान हरदासपुर गांव निवासी एक युवक का निकला। घरवालों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या करने की आशंका जताई है।

वहीं नदी में तलाश के लिए गोताखोर न बुलाए जाने से नाराज घरवालों ने ग्रामीणों से मिलकर हाइवे जाम कर दिया। गांव हरदासपुर निवासी श्यामलाल ने बताया कि पुत्र अखिलेश का करीब दो वर्षों से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका आरोप है कि ब्रेकअप होने के बाद युवती के पिता ने फोन पर अखिलेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

परिवारजन का दावा है कि धमकी से संबंधित आडियो क्लिप अखिलेश के मोबाइल में मौजूद है। उन्होंने बताया कि शनिवार अल सुबह अखिलेश साइकिल लेकर घर से निकला था, जिसकी साइकिल और चप्पल पुल पर मिली है। घरवालों का आरोप है युवती के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है।

शनिवार शाम तक लापता अखिलेश की नदी में तलाश के लिए गोताखोर व एनडीआरफटीम न बुलाए जाने पर नाराजगी जताकर हाइवे जाम कर पुलिस को युवती के पिता, भाई और चाचा पर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। .पुल पर अखिलेश की साइकिल और चप्पल मिलने के बावजूद उसकी तलाश के लिए गोताखोर व एनडीआरएफ टीम न बुलाए जाने पर घरवालों से लेकर ग्रामीण भड़क गए।

आक्रोशित परिवाजन ने ग्रामीणों संग मिलकर महरिया गांव के पास पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस एवं समाजसेवी अनिल गुप्ता ने परिवारजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसडीएम धौरहरा के एनडीआरएफ टीम बुलाने के आश्वासन पर ग्रामीण हाइवे पर से हटे। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। परिवारजन सड़क पर बैठ गए थे, जिन्हें समझा-बुझाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। पीड़ित घरवालों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शमशेर बहादुर सिंह, सीओ धौरहरा