विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में बकरी के लालच में पिंजड़े में फंसा आदमखोर तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 09:37 AM (IST)

लखीमपुर के ढखेरवा खालसा गांव में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजड़े में कैद ...और पढ़ें

पिंजरे में कैदर तेंदुआ। जागरण

पिंजरे में कैदर तेंदुआ। जागरण

HighLights

  1. तेंदुआ ढखेरवा खालसा गांव में कई दिनों से दहशत फैला रहा था।

  2. वन विभाग ने बकरी को चारा बनाकर पिंजरा लगाया था।

  3. तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

संवादसूत्र, जागरण, लखीमपुर। दक्षिण निघासन वन रेंज के ढखेरवा खालसा गांव में कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बताया जाता है कि कई दिनों से इलाके में विचरण कर रहा तेंदुआ एक आवारा पशु को हमला कर मार चुका था। इसके बाद वह उसके शव को खींचकर केले के खेत में ले गया था। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत थी।

यह भी पढ़ें- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने दी जातिवाद छोड़ने की सलाह, बोले- मोदी-योगी को छोड़ा तो नहीं बचेगा माथे पर टीका

लोगों की मांग पर वन विभाग ने घटनास्थल के पास पिंजड़ा लगाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े में बकरी बांधी गई थी। बकरी को शिकार बनाने के लालच में तेंदुआ पिंजड़े के अंदर पहुंच गया और कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में फीकी पड़ी दीपावली, मोहाना नदी की तेज कटान में समाए आशियाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।