विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी अभ्यर्थियों के लिए राहत, 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी लखनऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:29 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने पीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ-बरेली के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा।

  2. लखनऊ-बरेली मार्ग पर 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी।

  3. अभ्यर्थियों को यात्रा में मिलेगी बड़ी राहत।

संवादसूत्र, लखीमपुर। पीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ-बरेली के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनका संचालन 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक होगा। इससे लखनऊ और बरेली पेपर देने जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन से बरेली जंक्शन तक 24, 29 और 31 अक्टूबर को चलेगी, जो लखनऊ जंक्शन से रात 11:50 पर रवाना होकर रात 02:15 पर लखीमपुर पहुंचेगी।

गोला से रात 02:47 पर चलकर मैलानी से 03:30 पर चलकर बरेली जंक्शन सुबह 07:45 पर पहुंचाएगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा स्पेशल 25 और 30 अक्टूबर व एक नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से शाम छह बजे चलकर पीलीभीत, पूरनपुर और मैलानी होकर गोला में रात 10:55 और लखीमपुर 11:30 पर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 02:40 पर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बेल्जियम टू लखीमपुर: 308 पहियों वाले बाहुबली ट्रक ने 5 महीनों में कैसे पूरा किया अनोखा सफर, देखें टाइमलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।