Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंगल से भटककर गुरुद्वारे की छत पर पहुंचा अजगर, रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:27 PM (IST)

    दुधवा टाइगर रिजर्व से भटककर एक विशालकाय अजगर पलियाकलां के अंबेडकर नगर स्थित गुरुद्वारे की छत पर पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रेस्क्यू टीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विशालकाय अजगर दुधवा टाइगर रिजर्व से भटककर गुरुद्वारे पहुंचा।

    2. रेस्क्यू टीम ने दो घंटे में 12 फीट लंबे अजगर को पकड़ा।

    3. बारिश के कारण जंगल में पानी भरने से अजगर रिहायशी इलाके में।

    संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटककर एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में स्थित अंबेडकर नगर गुरुद्वारे की छत पर पहुंच गया। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बाद में रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

    दुधवा प्रभाग के ग्राम पटीहन के अंबेडकर नगर में सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे में बने शौचालय की छत पर एक विशालकाय अजगर बैठा दिखाई दिया। अचानक गुरुद्वारे के बाबा की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शौचालय की छत पर अजगर होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राम गोविंद व उनकी रेस्क्यू टीम को दी।

    दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

    सूचना मिलते ही टीम के सदस्य राम गोविंद और रोहित मौके पर पहुंचे और टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 12 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे पास के घने जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

    रेस्क्यू करने वाले राम गोविंद ने बताया कि बारिश के कारण जंगलों में पानी भर गया है। इस वजह से अजगर भोजन की तलाश में भटककर रिहायशी इलाके में आ रहे हैं। उन्होंने किसी भी सांप को न मारने की हिदायत दी और उसे पकड़वाने के लिए तुरंत सूचना देने का आग्रह किया।