विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में रात के अंधेरे में फार्म हाउस तक पहुंचा बाघ, शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:44 PM (IST)

लखीमपुर के बांकेगंज स्थित सुनहरा भुड़ गांव में एक फार्म हाउस के पास बाघ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बांकेगंज के सुनहरा भुड़ गांव में बाघ की चहलकदमी।

  2. फार्म हाउस पर रात में दिखा बाघ, मचाया शोर।

  3. वन विभाग ने की पुष्टि, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह।

संवादसूत्र, बांकेगंज (लखीमपुर)। मैलानी वन क्षेत्र की जटपुरा बीट के अंतर्गत सुनहरा भुड़ गांव में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात गांव के निकट एक फार्म हाउस में बाघ दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे उनके फार्म हाउस पर पिंजरे में बंद पालतू कुत्ता अचानक तेज आवाज में भौंकने लगा। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो फार्म परिसर में बाघ घूमता दिखाई दिया।

बाघ रुक-रुककर तीन-चार बार घर की ओर बढ़ा। इस पर गजेंद्र सिंह और उनके परिवारजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ जंगल की ओर लौट गया। सोमवार सुबह गजेंद्र सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा राहुल वर्मा ने पगचिह्नों की जांच कर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खेतों के जंगल के नजदीक होने के कारण बाघ आबादी के पास आ गया होगा। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर निगरानी रख रही है।

वन दरोगा ने ग्रामीणों से खेतों में जाते समय विशेष सतर्कता बरतने, अकेले जाने से बचने और समूह में जाने की अपील की है। साथ ही बाघ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- नेपाल के बडीमालिका में भारी बर्फबारी में फंसे भारतीय युवक की मौत, दोस्त को हेलीकॉप्टर से बचाया गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।