विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ललितपुर मेडिकल कॉलेज में 161 कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोकने की कार्रवाई हुई तो मचा हड़कंप

Published: Sun, 02 Aug 2026 09:54 PM (IST)

ललितपुर मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान 161 चिकित्सक व स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाचार्य ने इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीएम ने ललितपुर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।

  2. निरीक्षण में 161 चिकित्सक व स्टाफ अनुपस्थित मिले।

  3. सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका गया।

जागरण संवाददाता, ललितपुर। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में लम्बे समय से चल रहा हाजिरी फर्जीवाड़ा और अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई हुई है।

जिलाधिकारी द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए 161 चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका वेतन रोक दिया है।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश 13 जुलाई को मेडिकल कॉलिज पहुंचे थे। यहाँ पर उन्होंने निरीक्षण करते हुए स्टाफ की अनुपिस्थति चेक की तो बड़े पैमाने पर चिकित्सक और स्टाफ गैर हाजिर मिले।

इस पर उन्होंने 161 कर्मचारियों को गैर हाजिर पाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने सभी अनुपिस्थत चिकित्सकों व स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने की बात कही है।

इस मामले में यह तथ्य सामने आया है कि इनमें से ज्यादातर चिकित्सक अन्य जनपदों के रहने वाले हैं और वहीं अपनी निजी प्रैक्टिस करते हैं। ये लोग ललितपुर मेडिकल कॉलिज में केवल कागजों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

आरोप है कि ये या तो रजिस्टर में एडवांस हस्ताक्षर कर देते हैं या महीने में एकाध बार आकर पूरे महीने की हाजिरी लगवा लेते हैं, जिससे संस्थान की कार्यशैली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल इस कार्यवाही से सम्बिन्धत में हड़कम्प मचा हुआ है।

यह मिले थे गैर हाजिर

पद संख्या
विशेषज्ञ डॉक्टर 40
एसआर 08
जेआर 20
इन्टर्न 39
फिजियोथेरेपिस्ट 01
स्टाफ नर्स 07
लैब टैक्नीशियन 12
चपरासी 03
बाचमैन 03
लैब अटेण्डेण्ट 04
पेसेण्ट हेल्पर 06
सोशल वर्कर 02
हाइटीशियन 01
स्टेनोग्राफर 01
इलैक्ट्रीशियन 02
ड्राइवर 02
वाचमैन 03
चपरासी 02

यह भी पढ़ें- सीतापुर में बीएसए के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक और शिक्षामित्र, सभी को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें- 'सर, कोई काम नहीं था, इसलिए दफ्तर नहीं आया' CDO बागपत को अफसर ने दिया जवाब; छापे में 12 अधिकारी-कर्मी मिले गैरहाजिर