विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalitpur News: सुनवाहा में रोजगार सेवक और तकनीकि सहायक पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप

Published: Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM (IST)

ललितपुर के ग्राम पंचायत सुनवाहा में पूर्व प्रधान ने रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक पर योजनाओं में फर्जी भुगतान का ...और पढ़ें

सुनवाहा में रोजगार सेवक और तकनीकि सहायक पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप
सुनवाहा में रोजगार सेवक और तकनीकि सहायक पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप

महरौनी (ललितपुर): ग्राम पंचायत सुनवाहा से बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जहाँ गाँव के ही पूर्व प्रधान ने रोजगार सेवक और तकनीकि सहायक पर गम्भीर आरोप लगाये हैं।

पूर्व प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं में रोजगार सेवक द्वारा एस्टीमेट से कहीं ज्यादा पेमेंट कर दिया गया। यही नहीं, जिन लोगों के नाम पर भुगतान हुआ है, वे वास्तव में गांव में रहते ही नहीं हैं। कई लाभार्थी नौकरी या अन्य कार्यों से बाहर रहते हैं, लेकिन उनके खातों में योजना की धनराशि डाल दी गयी।

शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पंचायती राज्यमन्त्री को ज्ञापन देकर की है। इसमें साफ कहा गया है कि रोजगार सेवक ने अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किया है। पूर्व प्रधान ने माँग की है कि ऐसे फर्जी भुगतानों को रोका जाये और योजना का लाभ सिर्फ वास्तविक लाभार्थियों को ही दिया जाये।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले तीन वर्षों से रोजगार सेवक और टीए मिलकर योजनाओं में अनियमिततायें कर रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पत्र में रोजगार सेवक और टीए पर तत्काल कार्यवाही की माँग की गयी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।