विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalitpur News: विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, सवा लाख रुपये राजस्व वसूला

Published: Wed, 06 Aug 2025 09:48 PM (IST)

मड़ावरा ललितपुर में विद्युत विभाग ने उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया। उपखण्ड अधिकारी विनोद राजपूत के नेतृत्व में ...और पढ़ें

विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बड़े बकायेदारों के काटे विद्युत संयोजन
विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बड़े बकायेदारों के काटे विद्युत संयोजन

मड़ावरा (ललितपुर): बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने राजस्व वसूली हेतु चेकिंग अभियान भी चलाया।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी विनोद राजपूत के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विद्युत उपकेंद्र, टौरिया मोहल्ला, नीचेपुरा आदि में अभियान चलाकर खराब ऊर्जा मीटर बदले गये। वहीं दर्जन भर से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काटे गये।

साथ ही 1 लाख 25 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गयी। इस दौरान अवर अभियन्ता मनोज कुमार, जेई सौजना अब्दुल्ला, टीजीटू राजकुमार, आनंद पटैरिया, संविदाकर्मी राजेश सेन, धु्रव पाल सिंह, मुकेश कुमार, नीलेश कुशवाहा, कल्लूराजा, राजप्रताप, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।