Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ललितपुर में ‘ठग ऑफ सौजना’ का पर्दाफाश, असली चांदी बताकर बेचते थे नकली आभूषण, तीन गिरफ्तार

    Updated: Sun, 31 May 2026 07:04 PM (IST)

    सौजना पुलिस ने भोले-भाले ग्रामीणों को नकली चांदी के आभूषण असली बताकर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ...और पढ़ें

    ललितपुर: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

    ललितपुर: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ललितपुर। सौजना थाने की पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बनाता था। थाना पुलिस की टीम ने नकली आभूषणों को असली चांदी बताकर बेचने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों को झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

    गिरोह का खुलासा तब हुआ जब ग्राम कोरवांस निवासी सोनू राजा ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उन्हें चांदी के नाम पर नकली आभूषण बेचकर 15,000 रुपये की चपत लगा दी है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में थाना सौजना पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके बाद आखिरकार इन ठगों तक पहुँचने में सफ लता मिली।

    पूछताछ में खुला ठगी का धंधा

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनीराम निवासी कुम्हेडी, रामचरन निवासी लुहर्रा और रामगोपाल निवासी मैनवार के रूप में हुई है।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि वह बाहर से सस्ती और नकली सफेद धातु के आभूषण पायल, चेन, कमरबंद खरीदकर लाते थे।

    इसके बाद यह लोग ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर सीधे-साधे लोगों को अपनी बातों में फंसाते और नकली गहनों को असली बताकर बेच देते या गिरवी रख देते थे। ठगी से मिली रकम को ये आरोपी अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर देते थे।

    बरामदगी और कार्यवाही

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए नकली आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें, 01 कमरबंद (सफेद धातु), 01 गले की चेन (सफेद धातु), 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु) शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    खबरें और भी

    झांसी से जुड़े तार

    इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे सौजना थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय के अनुसार इस संगठित गिरोह के तार झांसी जनपद से भी जुड़े हैं। इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को भी ट्रेस कर लिया गया है और उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। कार्यवाही में उप निरीक्षक मुलायम सिंह, प्रवीण गिरि, निखिल मलिक और आरक्षी गौरव व शुभम भी शामिल रहे।