महरौनी के खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित बने बीएसए, पदोन्नति पर मिला सम्मान
महरौनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नोडल संकुल शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित क ...और पढ़ें

महरौनी: पदोन्नति खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करते नोडल संकुल शिक्षक।
जागरण संवाददाता, महरौनी (ललितपुर)। ब्लॉक संसाधन केन्द्र महरौनी पर नोडल संकुलों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संकुल नोडल शिक्षकों ने कहाँ कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में महरौनी ब्लॉक खेल, बच्चों के शैक्षणिक स्तर व साँस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधित्व ने विकासखण्ड को जनपद में सिरमौर बनाये रखा। संकुल शिक्षकों ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सदैव ही बच्चों की पढ़ाई और बेहतर कार्य करने के लिये शिक्षकों को प्रेरित किया है।
उनका कार्यकाल निश्चित तौर पर सभी शिक्षकों के लिये हितकारी रहा है। उनके जाने के बाद कमी सदैव ही इस ब्लॉक को महसूस होगी लेकिन यह उम्मीद भी है कि जिस जनपद सेवाएं देंगे वह जिला भी अपनी छाप प्रदेश स्तर पर बनायेगा।
इस दौरान संतोष गुप्ता, मनोज शर्मा, हृदेश गोस्वामी, कुलदीप जैन, अशोक कुमार, हरदेव प्रसाद कुशवाहा, अशोक तिवारी,अमित जैन, हेमंत दुबे,जितेंद्र सेन, शिवसहाय श्रीवास्तव, हरदयाल प्रजापति,मीर खा, आयुष दुबे, राजीव श्रीवास, जानकीबाई, सनत पुरोहित मौजूद रहे।