विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalitpur News: ऑनलाइन आवेदन कर छुट्टी पर चले गए गुरुजी, स्कूल पर लटका रहा ताला, बच्चे करते रहे इंतजार

Published: Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM (IST)

ललितपुर जिले के बिरधा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीला में अध्यापक के छुट्टी पर होने से ताला लटका रहा जिससे ...और पढ़ें

पूमावि टीमा पर लटका रहा ताला, बच्चे करते रहे गुरुजी का इंतजार। प्रतीकात्मक तस्वीर
पूमावि टीमा पर लटका रहा ताला, बच्चे करते रहे गुरुजी का इंतजार। प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, ललितपुर। मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिरधा अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीला के मुुख्य गेट पर ताला लटका रहा। इससे स्कूली बच्चे गुरुजी के आने का इंतजार करते-करते वह अपने घर चले गये।

इससे बच्चों की शिक्षा बाधित रही। गुरुजी बिना बताये ही छुट्टी पर चले गये, जिस कारण दूसरा कोई अध्यापक स्कूल नहीं आ सका। इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के शासन के संकल्प पूरा किया जा सके।

गुरुजी बोले: विद्यालय बन्द होने के जिम्मेदार हैं बीईओ और संकुल प्रभारी

पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीला में तैनात प्रभारी दिनेश कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्रभारी को विद्यालय बन्द रहने का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में एकलौता शिक्षक में ही हूं। मैंने ऑनलाइन छुट्टी ले ली थी, जिसकी सूचना को शिक्षक वाले वाट्सऐप ग्रुप में शेयर भी कर दिया था। संकुल प्रभारी या खण्ड शिक्षा अधिकारी को किसी अन्य अध्यापक को स्कूल में भेजना था।

टीला विद्यालय एकल विद्यालय है। वहाँ तैनात इंचार्ज ने ऑनलाइन छुट्टी ली है, लेकिन ऑफिस में किसी कर्मचारी को इंचार्ज ने कॉल करके सूचित नहीं किया, जिस कारण दूसरा अध्यापक स्कूल नहीं जा सका। इस पूरे प्रकरण में जिसकी भी लापरवाही होगी उस पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

गौरव कुमार शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बिरधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।