Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली एआई समिट में हंगामे पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गिरफ्तार

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 11:29 AM (IST)

    दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे के सिलसिले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रितिक उर्फ मोंटी शुक्ला को ललितपुर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला ललितपुर से गिरफ्तार।

    2. दिल्ली एआई समिट में हंगामे की साजिश का आरोप।

    3. सुरक्षा घेरा तोड़कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया था।

    जागरण संवाददाता, ललितपुर। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे की आंच बुंदेलखंड तक पहुंच गई। शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने शहर के नई बस्ती इलाके में छापेमारी की और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रितिक उर्फ मोंटी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

    बीते शुक्रवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया था।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, विदेशी मेहमानों की उपस्थिति में इस तरह का कृत्य न केवल कूटनीतिक शिष्टाचार का उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी सेंध है। मोंटी शुक्ला पर इस पूरे प्रदर्शन की साजिश रचने और उसमें सक्रिय भागीदारी का संदेह है।

    गोपनीय ढंग से की गई इस कार्यवाही के बाद पुलिस टीम आरोपित को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है, जबकि परिजनों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है।