विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:15 PM (IST)

IAS Officer Transfer: अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण ...और पढ़ें

15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं।

15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है।

1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त, 1993 बैच के आलोक कुमार को मिली अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी।

सीनियर आईएएस दीपक कुमार के शनिवार को रिटायर होने के बाद नौकरशाही के कार्य दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया गया। तबादला फेरबदल संबंधित नियुक्ति विभाग के जारी आदेशों में एसीएस प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के 15 आईएएस प्रभावित हुए हैं। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डन का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशनतथा परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औयोगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव एनआरआई विकास, अवस्थापना एवं औयोगिक विकास कार्य एवं अध्यक्ष, पिकप' का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आलोक कुमार को प्रमुख सचिव वित्त उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया है।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय सिंह चौहान को एक्सप्रेसवे अथॉरिटी यूपीडा का भी प्रभार सौंपा गया है। अभी तक यह विभाग यानी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ‘यूपीडा’ दीपक कुमार सिंह के पास था। उनके रिटायर होते ही अजय सिंह चौहान को विभाग सौंपा गया।

शशि प्रकाश को ACS नागरिक उड्डयन का भी चार्ज

अनुराग श्रीवास्तव कृषि उत्पादन आयुक्त बने

आलोक कुमार 2 अवस्थापना औद्योदिक विकास आयुक्त

अनुराग श्रीवास्तव को नमामि गंगे का भी चार्ज

एम देवराज राज्य सतर्कता आयोग अध्यक्ष बने

एमकेएस सुंदरम प्रमुख सचिव समन्वय,परियोजना निदेशक

अजय चौहान को CEO यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार

योगेश कुमार प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बने

कृष्ण कुमार मंडलायुक्त झांसी बनाए गए

चन्द्र शेखर CEO कृषि सिंचाई योजना बनाए गए

भूपेंद्र एस चौधरी सचिव यूपी मानवाधिकार आयोग

देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार

प्रवीण मिश्रा प्रबंध निदेशक यूपी SC वित्त विकास निगम

आलोक कुमार 3 प्रमुख सचिव वित्त बनाए गए

आलोक कुमार 3 को बाद्य सहायतित परियोजना का भी चार्ज

पंधारी यादव प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना।

सात सीनियर पीसीएस अफसरों के भी तबादले

राज बहादुर एडीएम न्यायिक बुलंदशहर
संजय यादव अपर नगर आयुक्त लखनऊ
दुर्गेश यादव ओएसडी राहत आयुक्त कार्यालय
हेमंत चौधरी ओएसडी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
मयंक गोस्वामी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मुख्यालय
अमित कुमार एडीएम प्रशासन रायबरेली
अशोक गुप्ता प्रधान प्रबंधक चीनी मिल संघ।

चार आईएएस अफसर रिटायर

1990 बैच के आईएएस अफसर दीपक कुमार के साथ ही शनिवार को 1991 बैच के कामरान रिजवी, 2008 बैच के विमल कुमार दुबे, 2009 बैच के राजेश कुमार और 2012 बैच के आईएएस अफसर शिव प्रसाद रिटायर हो गये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।