दिल्ली में खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट हुईं 15 उड़ानें, आधी रात में इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक विमान बीच रास्ते से वापस लौट आया, जबकि दिल्ली जाने वाली 15 अन्य उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं। ...और पढ़ें

दिल्ली में खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 विमान डायवर्ट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वहां जा रहा एक विमान बीच रास्ते से वापस लौट आया। इसके अलावा दूसरे शहरों से दिल्ली जाने 15 उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
रविवार रात 10 से तड़के तीन बजे तक इन विमानों की लैंडिंग लखनऊ में हुई। मौसम ठीक होने पर विमान रवाना हो गए।
काठमांडू से दिल्ली जा रहा विमान रात 11.35 बजे, औरंगाबाद दिल्ली रात एक बजे, मुंबई दिल्ली रात 12.55 बजे,कोयंबतूर दिल्ली रात एक बजे, गुवाहाटी दिल्ली रात सवा एक बजे, हैदराबाद दिल्ली रात 2.34 बजे, मस्कट दिल्ली रात 2.40 बजे, फुकेट दिल्ली रात 2.43 बजे, हैदराबाद दिल्ली रात 2.48 बजे, जयपुर दिल्ली के चार विमान रात तीन बजे, 3.30 बजे , 3.37 बजे और 3.38 बजे,बेंगलुरु दिल्ली 3.31 बजे लखनऊ उतरी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में आंधी-बारिश से बिजली गुल, दिन में छाया अंधेरा; तीन विमानों की लैंडिंग रुकी
लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश
लखनऊ में सोमवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया।
गरज - चमक के साथ तेज हवा और बारिश होने लगी। आलम यह रहा कि इस दौरान सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावानी जारी की है।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। साथ ही प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।