विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में 25 नवंबर को स्लॉटर हाउस और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, योगी सरकार ने जारी क‍िया आदेश

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 24 Nov 2023 09:08 PM (IST)

NO non veg day in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी ...और पढ़ें

योगी सरकार ने साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर 'नो नॉन-वेज डे' क‍िया घोषित।
योगी सरकार ने साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर 'नो नॉन-वेज डे' क‍िया घोषित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जीवों की हत्या बंद करने के लिए जीवन पर्यन्त आंदोलन चलाने वाले साधु टीएल वासवानी की जयंती के मौके पर शनिवार को प्रदेश भर में मीट की दुकानें और पशुवधशालाएं बंद रहेंगी। नगर विकास विभाग की ओर से यह आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साधु वासवानी मिशन के संस्थापक की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

साधु टीएल वासवानी का जन्म हैदराबाद में 25 नवंबर वर्ष 1879 को हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद् वासवानी ने शिक्षा में मीरा आंदोलन भी चलाया। वह सभी जीवों को एक मानते थे और जीव हत्या रोकने के लिए वह अपना शीश तक कटवाने को तैयार थे।

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी से हो चुकी है मेरी बात', मंत्री पद न मिलने के सवाल पर क्या बोले ओपी राजभर? कर दी ये तीन बड़ी मांग

बता दें क‍ि महापुरुषों व अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले युग पुरुषों की जयंती व कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वों को अभय व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में बंदी के आदेश जारी किए गए हैं। विशेष सचिव, नगर विकास धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में धीरे-धीरे ग‍िरेगा रात का पारा, ठंडी हवायें चलने से सर्द हुआ मौसम, सुबह कई ज‍िलों में छायेगा कोहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।