विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के जुग्गौर में छाया मातम: दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गए 5 साल के हर्षित की डूबने से मौत

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM (IST)

लखनऊ के जुग्गौर में ट्यूबवेल में नहाते समय पांच वर्षीय हर्षित की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जुग्गौर में ट्यूबवेल में नहाते समय हर्षित की मौत।

  2. पांच वर्षीय हर्षित गहरे पानी में डूब गया, मचा कोहराम।

  3. स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के जुग्गौर में ट्यूबवेल में नहाने गए तीन बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जुग्गौर क्षेत्र में पांच वर्षीय हर्षित दो अन्य बच्चों के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला।

आनन-फानन में स्वजन हर्षित को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर चिनहट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बच्चों के वहां पहुंचने का खतरा बना रहता है। उन्होंने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अमर सिंह का कहना है कि पांच वर्षीय हर्षित की डूबने से मौत की बात की जानकारी मिली है। अन्य बच्चे सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- 'बंद स्कूल खुलेंगे तो पढ़ेगा PDA', अखिलेश ने शुरू किया 'पाठशाला पुकारे' अभियान

नगर निगम के नगर अभियंता जोन चार अतुल मिश्र ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वह नगर निगम सीमा से बाहर है लेकिन सूचना पर वह गांव गए थे, तब तक अंधेरा हो गया है। जिस जगह ट्यूबवेल लगा है, जहां पर गड्ढे में पानी भरा था और पेशाब करने के दौरान पैर फिसलने से वे डूब गए थे।