Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा घमासानः अब शिवपाल युवजन सभा नाम से संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:58 PM (IST)

    सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को भले स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर उपेक्षित किया गया है लेकिन, समर्थक उनके नाम पर संगठन बनाने में जुट गए हैं। ...और पढ़ें

    सपा घमासानः अब शिवपाल युवजन सभा नाम से संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
    सपा घमासानः अब शिवपाल युवजन सभा नाम से संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

    लखनऊ (जेएनएन)। सपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भले स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर उपेक्षित किया गया है लेकिन, समर्थक उनके नाम पर संगठन बनाने में जुट गए हैं। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने शिवपाल युवजन सभा का गठन कर आज प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कदम को समाजवादी कुनबे की रार का नया अध्याय माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: अपने समर्थकों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे शिवपाल

    दरअसल, सपा में मुलायम सिंह के नाम पर यूथ ब्रिगेड तो है लेकिन, शिवपाल के नाम पर कोई संगठन संवैधानिक रूप से नहीं रहा है। पार्टी की अनुमति के बिना अनिल वर्मा ने यह स्वयंभू संगठन बनाया है। इसे प्रतीकात्मक रूप से विरोध की भूमिका माना जा रहा है। अनिल वर्मा ने मंगलवार को कहा कि शिवपाल युवजन सभा का काम पार्टी को मजबूत करने और पार्टी का प्रचार करना है। चुनाव में उम्मीदवारों को जिताने के लिए शिवपाल के नेतृत्व में काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

    अनिल वर्मा ने खुद शिवपाल युवजन सभा का अध्यक्ष घोषित किया है। इस सभा में मयंक पाण्डेय - महासचिव, अजय यादव - कोषाध्यक्ष, अरशद लतीफ, अरविन्द यादव, अवनीश यादव, अंबुज शाही, आशीष त्रिवेदी मोनू और मोहम्मद अशफाक को उपाध्यक्ष, जितिन मिश्रा, अनुज यादव, चंदन सिंह, अनूप कुमार सिंह, रजा खान, अभिमन्यु यादव, अजय प्रताप सिंह बब्लू, सत्येन्द्र कुमार, पप्पू यादव, हरिराम सिंह और विजय प्रताप सिंह को सचिव बनाया गया है। राहुल यादव और राजन यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: शिवपाल को फिर झटका, स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर

    खबरें और भी