यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, टपक रहा पसीना, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम
UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह से ही गर्मी, दिन में छाए बादल आज तेज वर्षा का पूर्वानुमान
- मानसून बादलों के बावजूद नहीं हो रही वर्षा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से अब रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
आगरा में वर्षा न होने से बढ़ी उमस
आगरा में वर्षा न होने से शुक्रवार को उमस बढ़ गई, धूप में निकलते ही पसीना टपकता रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन तेज हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। शाम को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलने के साथ वर्षा हो सकती है। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होती गई, इसके साथ ही उमस बढ़ गई। दोपहर में धूप में निकलना मुश्किल हो गया, तेज धूप में लोग पसीने से नहाते रहे। दोपहर एक बजे के बाद बादल छा गए, तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिल गई।
इसे भी पढ़ें-VIDEO: कुशीनगर में एक ही घर से निकले 150 जहरीले सांप, मचा हड़कंप, दहशत में लोग
बरेली में 24 घंटे में 39.5 एमएम वर्षा
बरेली में मौसम का मिजाज गुरुवार आधी रात के बाद फिर बिगड़ गया। तेज आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते वर्षा का प्रभाव भी तेज होने लगा। हालांकि, दिन धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार की तरह शनिवार का मौसम रहने का अनुमान है। रात में वर्षा और दिन में धूप निकलने की बात कही जा रही है।
खबरें और भी
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि, शनिवार को भी दिन में तेज धूप हो सकती है। बीच-बीच में कभी-कभी हल्के बादलों की वजह से बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा का अनुमान जारी है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को उमस भी झेलनी होगी।
गोरखपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
इसे भी पढ़ें-रील बनाने के चक्कर में चली गई तीन किशोरों की जान, एक ने कैंसर को दी थी मात लेकिन रफ्तार बन गया काल
वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 85 प्रतिशत रहेगी।
हवा में कम होने लगी नमी, खंड वर्षा ने बदला मौसम
कानपुर में मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से खंड वर्षा का दौर शुरू हो गया है। इससे अलग- अलग क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को कानपुर के वातावरण में नमी का स्तर भी घट गया। इससे पूरे दिन बादल तो आते-जाते रहे लेकिन पानी नहीं बरसा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जमीन से उठने वाली खतरनाक गैस और गर्म हवा के उठकर ऊपर जाने की वजह से एक समान वर्षा का मौसम नहीं बन पा रहा है। मानसून के बादल तो पूरे क्षेत्र में एक साथ आ रहे हैं लेकिन जमीन का तापमान इसे खंड वर्षा में तब्दील कर रहा है।
बारिश थमी, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जनजीवन बेहाल
अंबेडकरनगर में मानसून की रफ्तार मंद पड़ने से उमस हावी हो गई है। चिपचिपाहट भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। बारिश थमने व धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकार्ड व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हवा चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सुबह के समय हल्की हवा चलने जहां लोगों को राहत का एहसास हुआ वहीं दिन चढ़ने व धूप निकलने के बाद गर्मी व उमस हावी हुई।
गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।