Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AICC President Election: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे को जिताने की अपील

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 05:09 PM (IST)

    AICC President Election 2022 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यु के मंच से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्य ...और पढ़ें

    AICC President Election 2022: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी
    AICC President Election 2022: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को बृजलाल खाबरी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद ही बड़ी अपील की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गेको जिताने की अपील की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मतदान के बाद 19 को परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से मल्लिकार्जुन खड़गेके सामने वरिष्ठ नेता शशि थरूर हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यु के मंच से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने समर्थन की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गेको जिताने की अपील हुई।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृजलाल खाबरी ने कहा कि वह जालौन के खाबरी गांव के मध्यमवर्गीय चमार परिवार में जन्मे हैं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह राजनीति में आएंगे लेकिन जब वह कक्षा 9 में पढ़ते थे तो उस समय हुई एक एक घटना ने उन्हें खाबरी बना दिया।

    उन्होंने कहा कि आज हम जहां खड़े हैं उसमें दीदी प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा योगदान है। हम हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे। मैं तो कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए रात दिन एक कर दूंगा। जहां छोटे कार्यकर्ता का पसीना गिरेगा, वहां अपना खून गिराने के लिए तैयार रहूंगा।

    खबरें और भी

    खाबरी ने कहा कि देश में सबसे बड़ी लड़ाई गैर बराबरी, अधिकारों, महंगाई और बेरोजगारी की है। जब सांसद राहुल गांधी संसद में इसकी चर्चा करते हैं तो मोदी सरकार चर्चा से भागती है। मजबूर होकर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा निकालनी पड़ी। यह यात्रा नहीं एक व्रत है। 150 दिनों का यह व्रत पूरे देश को एक करेगा। भाजपा सरकार देश में नफरत फैला कर देश को हथियाने का काम कर रही है।

    खाबरी ने कहा कि राहुल देश को जोडऩे के लिए निकले हैं। आज राहुल गांधी ही भारत और भारत ही राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। हम आदरणीय दीदी के सपनों पर पानी नहीं फिरने देंगे और हर चुनौती का मुकाबला करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने अपने संक्षिप्त संबोधन में हिंदू मुस्लिम एकता पर जोर दिया।