यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश', सपा-कांग्रेस में शुरू हुआ होर्डिंग वार; लखनऊ कार्यालय के सामने लगा पोस्टर
UP Politics मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मौका नहीं दे रही है। अब उत्तर प्रदेश में सपा ने भी अपना नय ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में घमासान छिड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सपा के खिलाफ सिसायी बयानबाजी कर रहे थे, जिसका अखिलेश ने सामने आकर पलटवार किया।
वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मौका नहीं दे रही है। अब उत्तर प्रदेश में सपा ने भी अपना नया दांव खेल दिया है।
सपा-कांग्रेस में होर्डिंग वार
लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव की एक बड़ी होर्डिंग लगी है। जिसमें अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। साथ ही इस होर्डिंग के जरिए अखिलेश को जन्मदिन बधाई भी दी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं इस होर्डिंग के जरिए सपा समर्थकों ने कांग्रेस को सीधा संदेश भेजा है। जानकारी के अनुसार, होर्डिंग फखरुल चांद ने लगवाई हैं।
मामला तूल पकड़ने पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने वीडियो जारी कर कहा- "अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को होता है लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने नेता के लिए प्यार और सम्मान जताते हुए कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज भी अखिलेश यादव का जन्मदिन कुछ नेता और कार्यकर्ता मना रहे हैं।"
सपा प्रवक्ता ने आगे कहा- "अखिलेश यादव आगे इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, वो इस देश की जनता की सेवा के लिए लगातार काम करते रहे। ऐसी कामना समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अखिलेश के लिए आज भी कर रहे हैं।"
खबरें और भी
#WATCH | Uttar Pradesh | A hoarding calling Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav 'future Prime Minister' seen outside the party office in Lucknow. The hoarding has been reportedly put up by Fakhrul Hasan Chaand. pic.twitter.com/BsM3OrBqZJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 23, 2023
पिछले दिनों अखिलेश यादव ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बारे में कहा था कि "उनकी कोई हैसियत नहीं है। क्या वह पटना व मुंबई की बैठक में थे। उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ऐसा बोलने वाले कांग्रेसी भाजपा से मिले हुए हैं।"
इसे भी पढ़ें: एक मोमो के लिए वाराणसी में आधे घंटे चले ईंट-पत्थर, चार थानों की फोर्स के साथ DCP ने संभाला मोर्चा; इलाके में PAC तैनात
अखिलेश ने आगे कहा- कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि अपने चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी के लिए कोई बयान न दिलवाएं।
अखिलेश के इस बयान पर अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा था- ''जो व्यक्ति अपने पिता की इज्जत नहीं कर पाया, वह हम जैसे साधारण लोगों का क्या सम्मान करेगा?''