Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अवध एक्सप्रेस से सत्ता में आई BJP की अयोध्या एक्सप्रेस से वापसी तय', चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश ने भाजपा को घेरा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर 'अवध एक्सप्रेस' से सत्ता में आने और 'अयोध्या एक्सप्रेस' से वापसी का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर मंदिर के चढ़ावे की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अखिलेश ने कहा भाजपा की 'अयोध्या एक्सप्रेस' से वापसी तय।

    2. भाजपा पर मंदिर के चढ़ावे की चोरी का महापाप का आरोप।

    3. शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने और प्राइमरी स्कूल बंद करने की आलोचना।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। आरोप लगाते हुए कहा कि दानपात्र में हाथ डालने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के खिलाफ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए।

    शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हजार चोरी भी माफ कर देते, लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ नहीं करेंगे।

    जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे- अखिलेश

    जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे। प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी करना महापाप है। यह महा अपराध भाजपा के लोगों ने किया है। जनता भाजपा को इसकी सजा देगी। वहीं सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को मर्जर और अन्य कारण बताकर बंद कर दिया।