विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हार के डर से सहयोगियों को बचा रही BJP’ अखिलेश यादव ने NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर कसा तंज

Updated: Wed, 19 Aug 2026 06:44 AM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को एकजुट रखने के लिए रालोद, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल को सीटें देने की योजना बना रही है।

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर अखिलेश का दावा।

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर अखिलेश का दावा।

HighLights

  1. अखिलेश ने NDA सीट बंटवारे पर भाजपा की रणनीति का दावा किया।

  2. रालोद, सुभासपा, निषाद, अपना दल को सीटें मिलने का जिक्र।

  3. सपा प्रमुख ने महंगाई, भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार को घेरा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में एनडीए गठबंधन में भाजपा के सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों की संख्या को लेकर दावा किया है।

सपा प्रमुख ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, ‘सूत्रों के हवाले से आई ये खबर बेहद स्वागत योग्य है कि भाजपा अपनी हार सामने देखकर, पीडीए के दबाव-जवाब में अपने सहयोगी दलों को इधर-उधर छिटकने से बचाने के लिए, कुछ चुनावी विशेषज्ञों की सलाह पर रालोद को 73, सुभासपा को 39, निषाद पार्टी को 31 और अपना दल को 19 सीटें देने की योजना पर काम कर रही है।’

सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि वैसे तो ये सराहनीय बात है, लेकिन पीडीए की जनसंख्या के अनुपात में ये भी आधे से कम ही है, इसीलिए योजना असफल ही होगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि भाजपा का यह प्लान इसलिए भी फेल होगा, क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चढ़ावा चोरी प्रकरण आदि से लेकर ⁠संविधान को बदलने की साजिश करनेवाले ‘भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों’ को अब जनता नकार चुकी है और सदैव के लिए विदा करने के लिए बेसब्र है।

वहीं मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सभी को एकजुट होकर बूथ मजबूत करके भाजपा सरकार को हटाना है। पार्टी जो प्रत्याशी तय करेगी, उसे विजयी बनाना है।

इस दौरान थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समर वर्मा रजत पदक विजेता देवम पासवान व दिलीप कुमार और मलेशिया में क्लासिक ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता गाजीपुर के खिलाड़ी पीयूष कुशवाहा ने अलग-अलग (स्वर्ण पदक) ने सपा प्रमुख से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा, योगी सरकार ने बढ़ाया सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का बजट; इन्हें मिलेगा फायदा