Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा?', CAA लागू होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:08 PM (IST)

    नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई है। इसकी घोषणा के बाद प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीएए लागू ...और पढ़ें

    CAA लागू होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया
    CAA लागू होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Akhilesh Yadav Reaction On CAA: देश में सीएए लागू हो गई है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई है। सीएए लागू होने के बाद सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए पोस्ट किया है।

    अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है, जब देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।

    यह भी पढ़ें-

    CAA लागू होने के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 2020 में दंगे के दौरान गई थी 53 लोगों की जान

    खबरें और भी