यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच अखिलेश को लगा तगड़ा झटका, सपा प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने दिया इस्तीफा
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजन ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनाव के बीच सपा मुखिया को एक और झटका
- सपा प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने दिया इस्तीफा
- कहा- पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की हो रही है उपेक्षा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले प्रदीप सपा में पिछले काफी समय से उपेक्षा का शिकार थे।
उन्होंने त्यागपत्र देने के बाद कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं है, उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है।
प्रदीप सिंह के साथ समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षित राजवीर और मो. हारून राईन ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदीप ने कहा कि शीघ्र ही साथियों के साथ मिलकर अगले राजनीतिक कदम पर निर्णय लेंगे।
जमीनी लोग सपा और अखिलेश से होते जा रहे दूर
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन लोगों से घिरे है जिनकी राजनीति उनके ही इर्द-गिर्द और उनकी कृपा पर निर्भर है। उनकी सलाह पार्टी के निर्णयों पर विपरीत असर डालती है, जिससे जमीनी लोग सपा और अखिलेश से दूर होते जा रहे हैं। पार्टी लोहिया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की समाजवादी नीतियों और सिद्धांतों से दूर होती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर तीसरे चरण में 57.34 प्रतिशत मतदान, यहां जानिए कहां-कितने पड़े वोट
उन्होंने अखिलेश को भेजे पत्र में अब तक के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सपा का भविष्य अंधकारमय है और वरिष्ठ लोग उपेक्षित होकर किनारे बैठने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें- रामगोपाल यादव की राम मंदिर पर की गई टिप्पणी से गरमाई UP की सियासत, CM योगी ने की तीखी आलोचना