Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Union Budget 2024: 'लखनऊ वालों ने दिल्ली को क‍िया नाराज, ज‍िसका पर‍िणाम...', बजट को लेकर क्‍या बोले अखि‍लेश यादव

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 11:53 AM (IST)

    संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट का व‍िपक्षी दल व‍िरोध कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था दिल्ली का लाभ लखनऊ का ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव। - एएनआई
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव। - एएनआई

    HighLights

    1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश क‍िया था बजट
    2. अखि‍लेश ने कहा, उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को?
    3. कहा, विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं?

    एएनआई, नई द‍िल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संसद में बजट पेश किया था, ज‍िसपर बुधवार को चर्चा से पहले ही व‍िपक्षी दलों ने प्रदर्शन क‍िया। बजट में यूपी के ल‍िए कुछ खास घोषणाएं न होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

    अखि‍लेश यादव ने कहा, "समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं... उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को?''

    सपा प्रमुख ने कहा, ''डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।"

    यह स‍िर्फ नाटक है: जया बच्‍चन 

    समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, "मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। ये कोई बजट है प्रतिक्रिया देने वाला। यह सिर्फ एक नाटक है। वादे कागजों में ही रहेंगे और लागू नहीं होंगे।" उन्‍होंने कहा, "हम बस इतना चाहते हैं कि वे (केंद्र) सच बोलें और देश के युवाओं को गुमराह न करें...वे नौकरियां कैसे पैदा करेंगे? उन्होंने राज्यों को भी गुमराह किया है। यहां तक ​​कि बिहार को भी गुमराह किया गया है, राज्य को कुछ नहीं दिया गया है।"

    यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana: यूपी के 20 लाख गरीबों को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय बजट 2024 में हुई घोषणा, पढ़ें डिटेल

    यह भी पढ़ें: Budget 2024: केंद्रीय बजट से यूपी की छोटी इकाइयों को बड़ी राहत, बिना गारंटी मिल सकेगा लोन

    खबरें और भी