Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा नेतृत्व को बदनाम और निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है भाजपा: अखिलेश यादव

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 08:28 AM (IST)

    सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। वह आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है। इ ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो
    समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

    HighLights

    1. सपा प्रमुख ने कहा, संविधान खतरे में, आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है भाजपा
    2. कहा, देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। इसलिए वह षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ सकती है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने और निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाने का काम भाजपा कर रही है। देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है। उत्तर प्रदेश में वही एकमात्र विकल्प है।

    प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। वह आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश का विकास ठप है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

    'सत्तालोलुप भाजपा की नई-नई चालों से रहना है सावधान'

    सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को चेताया और कहा कि सत्तालोलुप भाजपा नई-नई चालें चलती रहेगी। उससे सावधान रहना है। प्रदेश में वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। भाजपा जनता के प्रति ईमानदार नहीं हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। सड़कों के गड्ढे अभी तक नहीं भरे गए हैं।

    यह भी पढ़ें: 'माफिया की मौत पर सपा के मुखिया मनाते हैं मातम, लेक‍िन...', CM योगी का अखि‍लेश पर हमला

    खबरें और भी