Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Waqf Bill: 'मुसलमानों की बात नहीं सुन रही है BJP सरकार', वक्फ बिल को लेकर केंद्र पर अखिलेश का तंज

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 02:36 PM (IST)

    Lok Sabha Waqf Bill | लोकसभा में वक्फ बिल पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर ...और पढ़ें

    वक्फ बिल को लेकर केंद्र पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला। (तस्वीर जारगण)
    वक्फ बिल को लेकर केंद्र पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला। (तस्वीर जारगण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Waqf Amendment Bill | वक्फ संशोधन बिल पर बुधवार को लोकसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम’ रही है। वक्फ बिल तो सिर्फ नाकामी का पर्दा है।

    कहा कि वक्फ की जमीन से बड़ा मुद्दा वो जमीन है, जिस पर चीन ने अपने गांव बसा लिए हैं, लेकिन कोई बाहरी खबरों पर बात न करे, इसलिए ये बिल लाया जा रहा है।

    कहा कि बीजेपी सरकार मुसलमानों की बात नहीं सुन रही है, जबकि हमारा देश तो मिलिजुली संस्कृति से बना है।

    महाकुंभ पर भी अखिलेश ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि 100 करोड़ लोगों के लिए प्रबंध था। लेकिन सरकार विफल रही। सरकार को बताना चाहिए कि महाकुंभ के दौरान जो 1 हजार हिंदू खो गए, उनका क्या हुआ। जो 30 लोग मर गए, उनका क्या हुआ।

    केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में किया पेश

    केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याणा मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में दूसरी बार वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। विधेयक पर कुल आठ घंटे चर्चा होगी। अगर यह लोकसभा में पारित होता है तो गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। बिल के समर्थन में सरकार का कहना है कि इससे जवाबदेही तय होगी। वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। विपक्षी दल इसे संविधान के खिलाफ बताने में जुटे हैं।

    वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच आइए जानते हैं वक्फ बोर्ड क्या है, इसका गठन कब हुआ, इसके पास कितनी संपत्ति है... नए संशोधन विधेयक में क्या अलग है, सरकार और विपक्ष के तर्क क्या हैं... सरकार को किन-किन दलों का साथ मिला, पुराने कानूनों के किन प्राविधानों पर सरकार को आपत्ति है।

    खबरें और भी

    वक्फ क्या है?

    वक्फ अरबी का शब्द है। इसक मतलब खुदा के नाम पर दी जाने वाली वस्तु या संपत्ति है। इसे परोपकार के उद्देश्य से दान किया जाता है। कोई भी मुस्लिम अपनी चल और अचल संपत्ति को वक्फ कर सकता है। अगर कोई भी संपत्ति एक भी बार वक्फ घोषित हो गई तो दोबारा उसे गैर-वक्फ संपत्ति नहीं बनाया जा सकता है। (पूरी खबर पढ़ें)

    इसे भी पढ़ें- वक्फ बिल को लेकर लोकसभा में आमने-सामने हुए अखिलेश-शाह, गृहमंत्री ने कसा तंज तो सपा प्रमुख ने जोड़ लिए हाथ