विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्रदेश में PDA पर शोषण की इंतेहा', अखिलेश ने योगी सरकार पर किया हमला; कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:47 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था और पीडीए समाज के शोषण को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की आपराधिक सोच के कारण अपराधी बेखौफ हैं और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

  2. मुख्यमंत्री की आपराधिक सोच से अपराधी बेखौफ, पीडीए का शोषण।

  3. थानों में भ्रष्टाचार चरम पर, पुलिस हिरासत में मौतें बढ़ीं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में पीडीए समाज पर शोषण की इंतेहा हो चली है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री की अपराधिक सोच के कारण हर अपराधी के हौसले बुलंद है।

वंचित समाज सबसे ज्यादा शिकार हो रहा है। अपराध के प्रति जीरों टालरेंस और जन्नत का रास्ता दिखाने जैसे जुमले भी अब बेकार हो गए हैं, क्योंकि अपराधी न तो अब प्रदेश छोड़ रहे हैं और न हीं जेल में रहना पसंद करते हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में बिजली ठेकेदार को तलवार से मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी निर्मम हत्या की गई। उन्होंने प्रतापगढ़ में पीडीए समाज के सौरभ विश्वकर्मा की हत्या और बदायूं में डाक्टर संग मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है पीडीए का जीना दूभर हो गया है।

फर्जी एनकाउंटर से प्रदेश हो रहा बदनाम - अखिलेश

थाना कचहरी भ्रष्टाचार के मुख्य अड्डे बन गए है। धर्म और जाति देखकर न्याय हो रहा है। पुलिस अवांछित तत्वों के सामने लाचार है। पुलिस हिरासत में मौत के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। प्रदेश सरकार फर्जी एनकाउंटर में बदनाम है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के 93 अधिकारी होंगे सम्मानित, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत मिलेगा वीरता पदक

वहीं, एक बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुआ जानलेवा हमला, महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की सुरक्षा की बहुत बड़ी और गंभीर चूक है।