Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: अखिलेश एक बार फिर सीएम योगी पर हुए हमलावर, बोले- 'झूठे आंकड़ों से पीठ थपथपा रहे हैं मुख्यमंत्री'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 10:36 AM (IST)

    UP Politics समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ आपराधिक घट ...और पढ़ें

    UP Politics: अखिलेश एक बार फिर सीएम योगी पर हुए हमलावर, बोले- 'झूठे आंकड़ों से पीठ थपथपा रहे हैं मुख्यमंत्री'
    UP Politics: अखिलेश एक बार फिर सीएम योगी पर हुए हमलावर, बोले- 'झूठे आंकड़ों से पीठ थपथपा रहे हैं मुख्यमंत्री'

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

    महिला अपराधों के मामले में प्रदेश सबसे ऊपर है, लेकिन सरकार जमीनी सच्चाई जानने और मानने को तैयार नहीं है। सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। हर दिन प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुराचार, हत्या और छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं।

    अखिलेश ने जीरो टालरेंस नीति को बताया झूठा

    पिछले दिनों अमरोहा इलाज कराने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मैनपुरी में स्कूटी से जा रही महिला पर चाकू से हमला हुआ। भाजपा सरकार अपराध रोक पाने में विफल है। भाजपा का कानून व्यवस्था पर जीरो टालरेंस का दावा पूरी तरह झूठा है।

    भाजपा सरकार में पुलिस-प्रशासन कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने और भ्रष्टाचार में संलिप्त है। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रही है। आम जनता और गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

    समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे महाराजा अग्रसेन

    सपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती सादगी से मनाई गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी।

    इसे भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड को लेकर नया अपडेट, ऐसे राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा लाभ

    कहा कि महाराजा अग्रसेन महादानी व समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उन्होंने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया उनमें परंपरा एवं प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासन काल में स्थापित किया। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

    खबरें और भी