Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- प्रधान संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगाता है...

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:11 AM (GMT+05:30)

    समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में मानसून की भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भरने पर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो
    समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

    HighLights

    1. अखि‍लेश ने वाराणसी में जलमग्न सड़क का वीडियो डालते हुए कसा तंज
    2. सपा ने कहा- योगी जी ने लखनऊ को वेनिस बना दिया है...

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। वाराणसी में मानसून की भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भरने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंस कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर वाराणसी में जलमग्न सड़क का वीडियो डालते हुए लिखा, यहां पर इतिहास इसी तरह हर बार दोहराता है, प्रधान संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगाता है।

    एक अन्य पोस्ट में सपा अध्यक्ष ने एक रेलवे स्टेशन में बारिश का पानी प्लेटफार्म पर गिरते हुए वीडियो डाला है। उन्होंने लिखा... सुना है स्टेशनों के आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये गए हैं। जनता पूछ रही है कि स्टेशन की छत से गिरता ये ‘झरना’ सौंदर्यीकरण की योजना का हिस्सा है या इसका कारण फंड में से हिस्सा-बांट है।

    'योगी जी ने लखनऊ को वेनिस बना दिया है'

    वहीं, समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लखनऊ का एक वीडियो डालते हुए लिखा... योगी जी ने लखनऊ को वेनिस बना दिया है। जलभराव में गाडि़यां फंस रही हैं, गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे, जानमाल का नुकसान हो रहा, ये सब सिर्फ योगी सरकार के नाला सफाई, सीवर सफाई, ड्रेनेज सिस्टम में भ्रष्टाचार का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बरसात या तेज धूप करेगी परेशान!, पढ़िए आज का ताजा अपडेट

    यह भी पढ़ें: 'तेज बारिश से प्रभावित जनपदों में राहत कार्य संचालित करें अधिकारी', सीएम योगी के वित्तीय सहायता देने के भी निर्देश

    खबरें और भी