यूपी स्टार्टअप समिट में जुटेंगे इनक्यूबेटर्स और इन्वेस्टर, अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन; विभाग ने जारी किया नोटफिकेशन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 8 सितंबर को यूपी स्टार्टअप समिट 3.0 का आयोजन करेगा। इसमें स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एकेटीयू 8 सितंबर को यूपी स्टार्टअप समिट 3.0 करेगा।
स्टार्टअप्स, निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि नवाचार पर चर्चा करेंगे।
पंजीकरण 16 अगस्त तक, चयनित स्टार्टअप्स को अवसर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) आठ सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में बड़े स्तर पर यूपी स्टार्टअप समिट 3.0 का आयोजन करेगा। इसमें देश और प्रदेश के स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स, निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े लोग एक मंच पर आकर नवाचार, सहयोग और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
इस समिट में शामिल होने के लिए 16 अगस्त तक पंजीकरण किए जा सकेंगे।विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता नवाचार एवं सामाजिक उद्यमिता प्रो. बीएन मिश्रा ने इस संंबंध में कालेजों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के संबद्ध प्रत्येक कालेज के निदेशक अपनी इनक्यूबेशन सेंटर की टीम, स्टार्टअप्स के साथ शामिल होंगे। इसमें देश भर के निवेशक भी आएंगे।
पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने को कहा
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के निदेशकों से अपने इनक्यूबेशन सेंटर की टीम सहित इस कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने नेटवर्क से जुड़े स्टार्टअप्स को पिचिंग और स्टार्टअप एक्सपो के लिए पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें- रायबरेली नगर पालिका का बड़ा फैसला, अब 10 लाख तक के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की बाध्यता खत्म
चयनित स्टार्टअप्स को निवेशकों के समक्ष अपने नवाचार प्रस्तुत करने और स्टार्टअप एक्सपो में अपने उत्पाद एवं सेवाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।