'यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो लागू कर देंगे UCC', लखनऊ में अमित शाह का एलान
Amit Shah: बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
HighLights
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी लागू करेंगे यूसीसी
कार्यसमिति में बोले शाह, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो, हमें बनानी है सरकार
उत्तर प्रदेश में बीजेपी अंगद का पैर है,उसे कोई नहीं हिला सकता : अमित शाह
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह की देखरेख में अपने अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी कवायद तेज कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।
अमित शाह ने कहा कि यूपी में 30 वर्ष तक BJP की सरकार रहेगी। राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे। शाह ने उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना दो, लागू करेंगे यूसीसी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिग्गजों की मौजूदगी में भाजपा उत्तर प्रदेश की टीम में जोश भरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू किया गया है। अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है। उन्होंने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं और हम यहां यूसीसी लागू करेंगे।

राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती
वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती दी। अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं। विशेष सत्र का आयोजन करते हैं। हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे।
योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो
अंगद का पैर है भाजपा सरकार
अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने भाजपा के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के अनेक राज्यों में पार्टी और एनडीए की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार चुनावी सफलता हासिल कर रही है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसकी राजनीति इसी तरह चलती रही तो उसे लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहना पड़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।