विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी और कासगंज में अमित शाह, बदायूं में योगी तो संभल में चुनाव प्रचार करेंगे अखिलेश; UP की इन खबरों पर रहेगी नजर

Published: Sun, 28 Apr 2024 08:27 AM (IST)

UP Top News लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी और ...और पढ़ें

यूपी में इन खबरों पर रहेगी नजर
यूपी में इन खबरों पर रहेगी नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Top News) लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी और कासगंज में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आंवला व बदायूं लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संभल लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो दिवसीय पुरा छात्र सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को हैरिटेज वॉक और संगम भ्रमण का कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश की इन खबरों पर आज खास नजर रहेगी।

अमित शाह मैनपुरी और कासगंज में जनसभा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे एटा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के पक्ष में सोरों रोड स्थित बारह पत्थर मैदान पर जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की किशनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 12 बजे बरेली जनपद के आंवला और दो बजे बदायूं के बिल्सी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों क्षेत्र आंवला लोकसभा में आते हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुरादाबाद के बिलारी में दोपहर दो बजे संभल लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। संभल लोकसभा सीट की दो विधानसभा सीट बिलारी और कुंदरकी मुरादाबाद जिले में हैं। इसके बाद वह बरेली के बिशप मंडल के मैदान पर जनसभा करेंगे।

दूसरी निशा में सजेंगे सुर-साज

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 101वें संकट मोचन संगीत समारोह की शुभारंभ हो चुका है। भगवान विष्णु के अवतारों राम व श्रीकृष्ण के विविध कथा प्रसंग मंच पर पहले दिन साकार हुए तो इसके साथ ही संगीत के विविध रागों को कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से तराशा और सुरों से सजी संध्या को निखारा भी। - संकट मोचन संगीत समारोह के दूसरे दिन सात प्रमुख प्रस्तुतियां होनी हैं। यू राजेश की मैंडोलिन, शिवमणि का ड्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। पं. विश्वमोहन भट्ट की मोहन वीणा के तार रागिनियों को साधेंगे तो कुल 21 कलाकार हनुमत दरबार में सांगीतिक साधना करते नजर आएंगे।

सुबह संगम भ्रमण, शाम होगी कुमार विश्वास के नाम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो दिवसीय पुरा छात्र सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को हैरिटेज वाक और संगम भ्रमण का कार्यक्रम होगा। -इसके बाद निराला कला ग्राम में कला प्रदर्शिनी एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। शाम को ईश्वर टोपे कांप्लेक्स् में ओपन माइक कार्यक्रम और फिर रात बरगद लान में आयोजित कवि सम्मेलन में डा. कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इसे भी पढ़ें: UP By-Election: करोड़पति हैं BJP प्रत्याशी ओम प्रकाश, हथियारों के शौकीन; कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पर मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।