विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: अमित शाह आज नोएडा, सीएम योगी बिजनौर, हल्द्वानी व बरेली में करेंगे जनसभाएं, ये दिग्‍गज नेता भी मांगेंगे वोट

Published: Sat, 13 Apr 2024 07:36 AM (IST)

Lok Sabha Election केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम 6.30 बजे नोएडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव को लेकर सम्मेलनों को संबोधित करने का सिलसिला भी जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर सम्मेलनों को संबोधित करने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

 राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अपने धुआंधार प्रचार अभियान को जारी रखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर जनसमर्थन जुटाएंगे। पार्टी नेताओं की ओर से बूथ अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और व्यापारी सम्मेलनों को संबोधित करने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम 6.30 बजे नोएडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर, हल्द्वानी (उत्तराखंड) और बरेली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बदायूं, बुलंदशहर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे और शाम को नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में बढ़े 77 हजार वोटर

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अलीगढ़ में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा आगरा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अमरोहा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और गाजियाबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. योगेन्द्र उपाध्याय बुलंदशहर में चिकित्सकों की बैठक तथा हाथरस में भाजपा के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें- बादल की वजह से सूरज का तेज हुआ हल्‍का, इन शहरों में बारिश की उम्‍मीद

श्रम मंत्री अनिल राजभर बलिया में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य गाजियाबाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बुलंदशहर, राज्य मंत्री जसवन्त सैनी अमरोहा, रजनी तिवारी फिरोजाबाद व राकेश राठौर एटा, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य बरेली व राम प्रताप सिंह हाथरस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति पीलीभीत में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।