Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Digital Arrest Fraud: लखनऊ में ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट का एक और मामला, अब रिटायर्ड इंजीनियर से ठगे छह लाख रुपये

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 10:43 AM (IST)

    राजधानी लखनऊ के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठग लिए। फोनकर्ता ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बता ...और पढ़ें

    रिटायर्ड इंजीनियर को ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट कर ठगी।
    रिटायर्ड इंजीनियर को ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट कर ठगी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर को साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठग लिए। गोमतीनगर के विपुलखंड-3 निवासी गोपाल कृष्ण विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं।

    गोपाल कृष्ण ने बताया कि चार सितंबर की सुबह उनके पास फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताया। कहा कि उनके मोबाइल नंबर का गलत प्रयोग किया गया है। इससे देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों से बातचीत की गई है। इसके बाद उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जालसाजों ने उनसे छह लाख रुपये महादेव इंटरप्राइजेज के बंधन बैंक डाकसन रोड शाखा के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    जनसत्ता दल के कार्यकर्ता से ठगी

    बहुखंडी मंत्री आवास स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता निर्भय सिंह से जालसाजों ने 88,581 रुपये ठग लिए। निर्भय के मुताबिक उन्होंने 22 अगस्त को ब्लिंकिट से सामान आर्डर किया था। जिसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन डिलीवरी ब्वाय ने बताया कि पेमेंट शो नहीं कर रहा है। इसके बाद कहा कि दो बार भुगतान हो गया है, जो वापस आ जाएगा। दूसरे दिन हेल्पलाइन नंबर पर काल की। इसके बाद जालसाज ने रिफंड की प्रक्रिया का झांसा देकर खाते से 88,581 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें: Shine City Case: ईडी के निशाने पर शाइन सिटी की कई बेनामी संपत्तियां, रियल एस्टेट में था बड़ा निवेश