विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला पहुंचे लखनऊ, छात्रों के साथ शेयर की अपनी स्पेस जर्नी की कहानी

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:10 PM (IST)

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन और अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में विद्यार्थियों से अंतरिक्ष अनुभव बांटे।

  2. उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई।

  3. अंतरिक्ष यात्री ने अपनी पुस्तक 'द सेकेंड ऑर्बिट' का विमोचन किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि कैसे चार एस्ट्रोनॉट आए और एक मिशन पर काम किया। इसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखा कर समझाया, जिसमें अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से लेकर वहां प्रयोग करने और सफल भारत लौटने की कहानी थी।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.13.22 PM

इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'जब आप पृथ्वी छोड़कर अंतरिक्ष में जाते हैं तो अलग फीलिंग होती है। कोई क्षेत्र नहीं, कोई शहर नहीं, लखनऊ नहीं। कोई एरिया पहचान में नहीं आता। मान लीजिए किसी एलियन से मुलाकात होती है और वह पूछता है कि आप कहां से हैं तो आप कहेंगे कि आई एम फ्रॉम अर्थ न कि आई एम फ्रॉम लखनऊ।'

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.13.21 PM

इस बात को सुनकर बच्चे हंस पड़े। उन्होंने आगे कहा कि, 'जब मैं अंतरिक्ष पहुंचा तो अचानक से डर लगा। जो मेरे साथ रॉकेट में हुआ वो आपके साथ भी होता है परीक्षा में। थोड़ी देर के लिए सब भूल जाता है। वैसा ही मेरे साथ हुआ। मैं जिस स्पीड से जा रहा था, वो मेरे जीवन की सबसे तेज गति थी।'

बता दें, कि इस दौरान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने परिवार के साथ अपनी पुस्तक द सेकेंड ऑर्बिट का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से कानपुर तक बस का सफर होगा महंगा, जाजमऊ पुल की मरम्मत के कारण 50 KM ज्यादा तय करनी होगी दूरी