यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: 'भाजपा को जिताएं फिर मिलेगी भागीदारी', RPI की संविधान सम्मान रैली में बोले अठावले; इन मुद्दों पर BSP को भी घेरा
RPI Constitution Samman Rally केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री डा. रामदास आठवले ने सोमवार को आरपीआइ की संविधान सम्मा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। RPI Constitution Samman Rally: केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री डा. रामदास आठवले ने सोमवार को आरपीआइ की संविधान सम्मान रैली में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताइए और बाद में प्रदेश में भागीदारी भी मिलेगी।
अवध विहार योजना में आयोजित रैली में बसपा पर हमला बोला और कहा कि बसपा ने ऊंची जातियों के खिलाफ ऊल-जुलूल नारे गढ़े, लेकिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ब्राह्मणों या अन्य ऊंची जातियों के विरोधी नहीं थे। डा. अंबेडकर ने सभी जातियों को जोड़ने का कार्य किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास का नारा धरातल पर उतारा है। उन्होंने संविधान का सम्मान करने के लिए लोकतंत्र के मंदिर पर माथा टेका है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आठवले ने संविधान सम्मान रैली में कहा कि आरपीआइ ने भी समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए अल्पसंख्यक, युवा, ओबीसी, महिला जैसे अनेक फ्रंट तैयार किया है।
बसपा की यूपी में हालत खस्ता
अब बसपा की यूपी में हालत खस्ता है, इसलिए आरपीआइ में सभी का स्वागत है। देश में संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने पिता के साथ धोखा किया। ऐसे दलों से सभी सावधान रहे।
खबरें और भी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव से लेकर जिले व राज्य तक पार्टी को मजबूत कीजिए, इसी से संविधान मजबूत होगा और हर समस्या का हल निकलेगा। पार्टी के दरवाजे सभी धर्मों के लिए खुले हैं। पार्टी जिला पंचायत का चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।
भाजपा को जिताइए चुनाव बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सत्ता में भागीदारी दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नारा दिया मैं रिपब्लिकन। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि विरोधी झूठा प्रचार कर रहे हैं कि देश में संविधान खत्म हो रहा है।