विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : शहरोज का मुंबई-राजस्थान कनेक्शन खंगाल रही ATS, मोबाइल से रिकवर किए गए डाटा में 3 और संदिग्धों के मिले नंबर

Published: Thu, 30 Jul 2026 10:45 PM (IST)

एटीएस ने संदिग्ध आतंकी शहरोज से पांच घंटे पूछताछ की, जिसमें उसने मुंबई और राजस्थान कनेक्शन पर कोई जानकारी नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एटीएस ने संदिग्ध आतंकी शहरोज से पांच घंटे पूछताछ की।

  2. शहरोज के मोबाइल से तीन और संदिग्धों के नंबर मिले।

  3. पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कहने पर कर रहा था काम।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गुरुवार को संदिग्ध आतंकी शहरोज से करीब पांच घंटे पूछताछ की। एटीएस ने आरोपित के मुंबई और राजस्थान कनेक्शन को लेकर कई सवाल किए, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। आरोपित के मोबाइल से रिकवर किए गए डाटा में तीन और संदिग्ध लोगों के नंबर एटीएस को मिले हैं।

एटीएस ने पिछली 19 जुलाई को उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया था। वह हथियार व विस्फोटक सामग्री लेने राजस्थान गया था। इसी दौरान एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

बलरामपुर निवासी आरोपित मुंबई में रहकर कपड़ों की कढ़ाई का काम करता था। इसी दौरान उसका संपर्क इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी से हो गया था।

उसी के कहने पर वह आइएसआइ के लिए स्लीपर सेल तैयार रहा था। इस काम में मुंबई का उसका एक करीबी भी मदद कर रहा था। एटीएस के अधिकारी उसके मोबाइल से मिले वीडियो व संपर्क नंबरों की जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा।