साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज: भारत में रहेगा अदृश्य, जानिए समय और सूतक से जुड़ी अहम बातें
इस वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा, जो भारतीय समयानुसार रात 09:04 बजे से शुरू होकर देर रात 01:28 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत म ...और पढ़ें

सूर्य ग्रहण। जागरण
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इस वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार 12 अगस्त (श्रावण अमावस्या) को लग रहा है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि यह खग्रास सूर्य ग्रहण है, भारतीय समय के अनुसार रात 09:04 बजे शुरू होगा और देर रात 01:28 बजे समाप्त होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
ऐसे में यहां सूतक काल मान्य नहीं है। यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लग रहा है। सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में यूरोपीय देशों कनाडा, रूस का उत्तर पूर्वी क्षेत्र और में दिखाई देगा।
खग्रास रूप में ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक उत्तरी स्पेन, पुर्तगाल के सुधार उत्तर पूर्वी क्षेत्र में दिखेगा। जबकि खंड ग्रास के रूप में फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोप के अधिकतर देशों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2026 डेट और टाइम (Solar Eclipse 2026 Date and Time in India)
आज यानी 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026 Time in India) लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, इस ग्रहण की शुरुआत रात को 09 बजकर 04 मिनट (Surya Grahan Kitne Baje Se Hai) पर होगा। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को होने वाला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
हरियाली अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से भारत में इसका सूतक काल मान्य (Surya Grahan 2026 Sutak Kaal Time) नहीं होगा। इसलिए भारत में ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना और भोजन करने पर कोई रोक नहीं रहेगी।
