Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya Diwali: अयोध्या में दीपोत्सव पर 10 मिनट के लिए होगी आतिशबाजी, 26 लाख दीयों से जगमगाएगा शहर

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 07:45 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव-2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्रीन आतिशबाजी होगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भगवान राम के आगम ...और पढ़ें

    अयोध्या में दीपोत्सव पर होगी विशेष आतिशबाजी भी।
    अयोध्या में दीपोत्सव पर होगी विशेष आतिशबाजी भी।

    HighLights

    1. दीपोत्सव 2025 में ग्रीन आतिशबाजी का प्रदर्शन |
    2. 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे सरयू घाट |
    3. अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा आतिशबाजी कार्यक्रम |

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या में 19 अक्टूबर को आयोजित दीपोत्सव-2025 में इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी का कार्यक्रम भी होगा। यह विशेष कार्यक्रम 10 मिनट का होगा।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की दिव्य अनुभूति कराने के लिए पूरे शहर को भव्य रूप से सजाने-संवारने की योजना है। दीपोत्सव में सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक मिट्टी के दीप प्रज्वलित होंगे और नदी किनारे विशेष सजावट होगी।

    इसके साथ ही कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। आतिशबाजी कार्यक्रम में संगीत व आधुनिक तकनीकों का मिश्रण होगा। इस कार्यक्रम को पूरी तरह संगीत की धुन पर तैयार किया जाएगा।

    आतिशबाजी की औसत ऊंचाई कम से कम 200 मीटर होगी। ताकि उसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सके। मंत्री के अनुसार आतिशबाजी कार्यक्रम रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) के रेबेलियन आतिशबाजी शो, फ्रांस के बैस्टिल डे व ब्रिटेन की गाई फाक्स नाइट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। आतिशबाजी में ऊंचाई और विविधता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे अयोध्या के आसमान में लगातार रंग-बिरंगे नजारे दिखाई दें।