Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर से चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का गुणवत्तापूर्ण जांच पर जोर, एसआईटी को और समृद्ध करने का निर्देश

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:33 PM (GMT+05:30)

    Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में सीजेआई ने एसआईटी में चार्टर्ड अकाउंटेंट और फोरेंसिक ऑडिटर को शाम ...और पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में सुनवाई

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, एसआईटी में शामिल करें सीए और फोरेंसिक ऑडिटर

    2. सुप्रीम कोर्ट अब दो हफ्ते बाद करेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी की सुनवाई

    3. अयोध्या पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया 

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में सुनवाई हुई। शीर्ष कोर्ट ने एसआईटी जांच की उत्तर प्रदेश सरकार से प्रगति की जानकारी ली और सलाह के साथ अगली तारीख दी।

    चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने सुनवाई के दौरान कहा कि एसआईटी अपना काम करे। अभी हमारा ध्यान अच्छी जांच पर है। बाकी विषयों पर बाद में विचार होगा। एसआईटी में सीए और फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करें। एसआईटी हमें रिपोर्ट दे। सरकार ने कोर्ट को जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।
    यूपी सरकार ने सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस वी. मोहना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के सामने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। यूपी सरकार के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए हमने नई एसआईटी का गठन कर दिया है।

    पुलिस महानिरीक्षक किरण एस इसका नेतृत्व करेंगे। इसमें डीआईजी, एसएसपी और दूसरे पुलिस अधिकारी भी हैं। सीजेआई ने कहा कि इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी शामिल करना चाहिए तो मेहता ने कहा कि हम शामिल करेंगे।

    सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम मामला बंद नहीं कर रहे हैं। एसआईटी अपना काम करेगी और आगे के लिए सुधार के उपाय पर भी हम विचार करेंगे। अभी हमारा ध्यान मुख्य रूप से अच्छी जांच पर है। बाकी विषयों पर बाद में विचार होगा।

    याचिकाकर्ता पक्ष के वकील देवदत्त कामत ने कहा कि मंदिर को जो चंदा दिया गया, उसकी जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक की जानी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राज्य सरकार ने एसआईटी बना दी है। हमने इसमें अकाउंटिंग से जुड़ा विषय होने की बात कही।

    खबरें और भी

    सॉलिसिटर जनरल ने फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने पर सहमति जताई हैष एसआईटी हमें रिपोर्ट दे। आज की सुनवाई पूरी हुई हो गई है। इस प्रकरण पर शीर्ष कोर्ट ने कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है, अब दो सप्ताह बाद मामले की सुनवाई होगी।

    अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर जांच जारी है। अयोध्या पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने नकदी, गाड़ियां, निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य संपत्तियां बरामद की हैं, जिन्हें कथित तौर पर गबन किए गए फंड से खरीदा गया था।

    यूपी सरकार ने किया नई एसआईटी का गठन

    यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया है। सरकार ने तीन सदस्यीय नई एसआईटी बनाई है, जिसका नेतृत्व आईजी किरण एस को सौंपा गया है।